0
 व्हाट्सएप पर अपने प्रोफाइल और स्टेट्स को सबकी नजरों से ऐसे छुपाएं                                                                                                                                                                                                                                       व्हाट्सएप पर अपने प्रोफाइल और स्टेट्स को सबकी नजरों से ऐसे छुपाएं

व्हाट्स एप पर किसी को भी ढूंढना कोई मुश्किल काम नहीं है। बस आपके पास उस इंसान का व्हाट्सएप मोबाइल नंबर होना चाहिए। प्राइवेसी के लिहाज से यह बात एक खतरा है। विशेषकर लड़कियों के लिए। किसी भी लड़की का मोबाइल नंबर अपने फोन में सेव करके कोई भी व्हाट्सएप पर उसे कॉन्टेक्ट कर सकता है। यहां तक कि उसकी प्रोफाइल पिक,स्टेट्स और उसे ऑनलाइन होते हुए देख सकता है, सुरक्षा के लिहाज से यह बात न केवल लड़कियों के लिए चिंता का विषय है बल्कि जो लड़के भी अपनी निजता का ख्याल रखते हैं, उनके लिए भी सिर दर्द है, लेकिन परेशान होने की जरूरत नहीं, क्योंकि इसका भी समाधान है। व्हाट्स एप में कुछ विकल्प है, जिनकी हेल्प से आप अपने प्रोफाइल फोटो, स्टेट्स को अपने तक या फिर कुछ खास लोगों तक सीमित रख सकते हैं यानि आप जिन्हें अपनी प्रोफाइल या स्टेट्स दिखाना चाहेंगे केवल वहीं देख सकते हैं। इसके लिए बस आपको यह करना होगा:
1.व्हाट्स एप को खोलें, ऊपर दाई ओर बने मेन्यू बटन पर क्लिक करें, आपको ‘स्टेट्स’ दिखेगा।
2. यहां से आप अपना करंट स्टेट्स चेंज या सेट कर सकते हैं। जो कुछ भी आपके अच्छा लगे उसे स्टेट्स में डाल सकते हैं, अब आप इसे छुपाना चाहते हैं तो सेटिंग में जाएं।
3.सेटिंग में अकाउंट पर क्लिक करें, फिर प्राइवेसी का ऑप्शन सामने आ जाएगा।
4. प्राइवेसी पर जब टैप करेंगे तो ‘हू कैन सी माइ पर्सनल इनफॉर्मेशन’ लिखा दिखेगा। इसके नीचे प्रोफाइल फोटो और स्टेट्स विकल्प मिलेंगे।
5. अब प्रोफाइल फोटो विकल्प पर क्लिक करें। तीन ऑप्शन खुलकर सामने आएंगे। एवरीवन, माइ कॉन्टेक्ट्स, नोबडी। एवरीवन में सभी आपकी फोटो और स्टेट्स देख सकते हैं। माइ कॉन्टेक्ट्स में सिर्फ वही लोग आपकी फोटो और स्टेट्स को देख सकते हैं जिनका नंबर आपकी फोन बुक लिस्ट में सेव है, जबकि नोबडी में आपके सिवा कोई भी आपकी प्रोफाइल फोटो और स्टेट्स को नहीं देख सकता।
6. ऐसा ही अब आप अपने स्टेट्स के लिए भी कर सकते हैं। स्टेट्स और प्रोफाइल दोनों में आपके एवरिवन , माइ कॉन्टेक्ट्स और नोबडी के ऑप्शन मिलेंगे। आप अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी विकल्प का चयन कर अपनी प्राइवेसी कायम रख सकते हैं।

Post a Comment

 
Top